ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने थामा भाजपा का दामन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों, पूर्व पिछड़ा आयोग अध्यक्ष समेत हजारों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी ज्वाइनिंग के लिए उमड़ा यह सैलाब बताता है कि देवभूमि में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। यही भाजपमय माहौल अब 5 तारीख से विधानसभा स्तर पर नजर आएगा, जब मुख्यमंत्री के साथ हम वहां ज्वाइनिंग अभियान पर निकलेंगे। इस मौके पर पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डाक्टर निशंक ने कहा, जनता महसूस कर रही है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में आज हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में पूरे जोश खरोश और जबरदस्त नारेबाजी के साथ कांग्रेस, बसपा, सपा और यूकेडी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का रैला पहुंचा। आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ आने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं का प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट के नेतृत्व में फूल माला एवं पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने सभी नवांगुत सदस्यों को शुभकामना देते हुए, पार्टी मुखिया होने के नाते सबके सम्मान का भरोसा दिया। साथ ही कहा, आज कार्यालय परिसर से लेकर बाहर चारों और पार्टी ज्वाइनिंग करने वालों का जिस तरह जन सैलाब उमड़ा हुआ है वह देवभूमि में भाजपा की प्रचंड जीत को दर्शाता है। पीएम मोदी और सीएम धामी के विकास कार्यों का अनुभव कर जनता ने भाजपा को चुनने का मन बनाया हुआ है। जनता के भाव और अनवरत हजारों दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों का हमारे साथ आना देवभूमि के भाजपामय और मोदीमय माहौल की गवाही देता है। उन्होंने कहा, अब आगे 5 मार्च से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के साथ वह विधानसभा स्तर पर ज्वाइनिंग अभियान को ले जाने वाले हैं। विभिन्न पार्टियों के हजारों की ऐसी ही समृद्ध तस्वीर आप सबको वहां भी नजर आने वाली है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से आह्वान किया कि पार्टी हर काम के लिए कार्यकर्ता और हर कार्यकर्ता के लिए काम के सिद्धांत पर आगे बढ़ती है। लिहाजा सबको मालूम होना चाहिए कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कमल का निशान है जिसको आगे बढ़ाने वाले नाम भी शीघ्र सामने आ जायेंगे। फिलहाल सबको मोदी जी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटना है।
इस अवसर पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी लोगों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने कहा, जनता समझ गई है कि देश आज पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। आने वाले सभी लोग भी सौभाग्यशाली हैं कि वे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं, जिसका लीडर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है। आप सभी विश्वास रखिए, यही समय है और बिलकुल सही समय है भाजपा में आने का। क्योंकि देश अंगड़ाई लेकर विकसित राष्ट्र बनने के लिए खड़ा हो रहा है और शीघ्र ही विश्व शिखर पर नजर आने वाला है। हम सबको मोदी जी के कथन अनुशार 2025 तक उत्तराखंड का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए, चारों और कमल खिलाना है।
देहरादून नगर निगम के दो बार पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा आयोग अशोक वर्मा ने भी पार्टी की सदस्यता लेते हुए भाजपा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मेने 44 वर्ष कांग्रेस में काम किया और मेरे साथ 87 वर्ष के प्रदीप गोयल भी हैं, जिन्होंने आजीवन कांग्रेस कार्यकर्ता रहे, उनका भी यहां होना बताता है कि देश में मोदी की लहर चल रही है। हम सबके लिए सम्मान का विषय है भाजपा में आना जहां मोदी जैसा चमत्कारिक नेतृत्व हो प्रदेश में धामी जैसा नौजवान नेता है। पार्टी हमे जो भी काम सौंपेगी, उसे हम पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे। श्री अशोक वर्मा के साथ मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस शिव वर्मा, विजय वर्धन डंडीरियल, अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष पंजाबी महासभा, दिलीप कुमार भूतपूर्व ओएनजीसी अधिकारी, अजय कथूरिया पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस, संजय बहल, संजय गुप्ता, हरीश विरमानी, राजेंद्र विरमानी, हेमंत महावर, शेखर फुलेरा, रितु बहल ने पार्टी की सदस्यता ली।