सराय ख्वाजा में अठहत्तरवां स्वाधीनता दिवस मनाया गया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

फरीदाबाद।  राजकीय आदर्श  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अठहत्तरवां स्वाधीनता दिवस परंपरा अनुसार मनाया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि स्वाधीनता समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव समारोह में विद्यालय की जिला टॉपर वाणिज्य की छात्रा लिपि को ध्वजारोहण के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव,  विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण, अध्यापक, छात्र, छात्राएं तथा विद्यार्थियों के  अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य मनचन्दा ने बताया कि जिला टॉपर सराय ख्वाजा की छात्रा लिपि, निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्योंं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की शिक्षा के लिए सभी विद्यालयों में विशेष सुविधाएं प्रदान की हुईं हैं आप उनका लाभ उठाएं और अच्छी तरह से परिश्रम कर अध्ययन करें और स्वावलंबी बने। उन्होंने कहा कि आप विद्यालय में रेगुलर रहें, यदि आप लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम और रेगुलर विद्यालय जाएंगी तो जीवन में अपने गोल को अचीव कर आत्मनिर्भर बन पाएंगी। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हरियाणवी  सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम  प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और मनमोहक हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस से पूर्व सभी गणमान्य अतिथियों,  अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश की शपथ ली तथा एक पौधा मां के नाम पौधरोपण किया। सभी विद्यार्थियों को पौधरोपण करने और  जियो टैगिंग के लिए भी विस्तार से बताया। एस एम सी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी निवर्तमान पार्षद जितेंद्र यादव और अध्यापकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को शुभाशीष दीं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों, छात्राओं और विद्यालय प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया तथा एक पौधा मां के नाम पौधरोपण के लिए सभी से सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।  प्राचार्य मनचन्दा, विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ ने आज की मुख्य अतिथि पार्षद जितेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य मनचन्दा, स्टाफ सदस्यों और एस एम सी सदस्यों ने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को  सम्मानित किया। मंच संचालन और प्रबंधन के लिए अध्यापक अजय गर्ग, दिनेश, सोनिया, सुनील सभी अध्यापकों, गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए स्वाधीनता दिवस की बधाई दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *