मीडिया प्रतिनिधियों से मागे गए आवदेन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
बागेश्वर। भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2024 के दौरान मतदाता जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ अभियान के लिए मीडिया पुरस्कार हेतु मीडिया प्रतिनिधियों से आवदेन मागे गए है। मतदाता जागरूकता के लिए चार पुरस्कार होंगे, जिनमें प्रिंट मीडिया, टेलीविजन (इलेक्ट्रॉनिक्स), रेडियो (इलेक्ट्रॉनिक्स) और ऑनलाइन (इंटरनेट) सोशल मीडिया के लिए एक-एक पुरस्कार होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि उक्त पुरस्कार के लिए मीडिया प्रतिनिधि 10 दिसंबर, 2024 तक राज्य निर्वाचन आयोग को सीधे अपना आवदेन भेज सकते है।