May 3, 2026

उत्तराखंड पहुंचे यूपी के सीएम, कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह देहरादून पहुंचे जहां उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

आज उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत  किया। इस अवसर पर प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड आगमन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। योगी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व से देश व समाज को नई दिशा मिल रही है। उनके विचारों व कार्यों से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तल्ला बनास गाँव (यमकेश्वर) में माँ गढवासिनी मंदिर, गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में कार्यक्रमों व भतीजी के विवाह में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे। उन्होंने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने श्री आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे एवं दो दिवसीय किसान मिले का उद्धघाटन भी किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *