May 14, 2026

सड़क निर्माण शुरू कराने पर कैंट विधायक का स्वागत

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमति सविता कपूर ने राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत केहरी गांव चिरकूट एस्टेट में सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमति कपूर ने कहा कि आज जिस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है मै यहां 2 वर्ष पूर्व आई थी और सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों ने निवेदन किया था क्योंकि बरसात और कच्ची सड़क के कारण काफी समस्याएं होती थी। श्रीमति कपूर ने बताया कि पूरी विधानसभा में विकास कार्य गतिमान है और पुष्कर धामी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व सभासद कमल राज, हरीश कोहली, विक्की खन्ना, सत्यानंद शर्मा, सुंदर सिंह पंवार, माया सिंह, राकेश जोशी, हिमांशु, खुशी, डा मनीषा मंडोली, आरती शर्मा, आशा सेमवाल, संतोष कोटियाल, हिमांशु गोगिया, सहायक अभियंता जोगेंद्र रौतेला आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *