निःशुल्क स्वास्थ शिविर का शुभारम्भ

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून,19 मई। 11 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2025 कार्यक्रमों के क्रम में दून योग पीठ देहरादून के निःशुल्क स्वास्थ शिविर का शुभारम्भ दून योग पीठ टपकेश्वर शाखा में आज सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक वैद्य डा. मयंक पाण्डेय वैद्य डा. उरबी पाण्डेय योगाचार्य डा. बिपिन जोशी और डा. चंद्रकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने कहा दून योग पीठ देहरादून द्वारा देवभूमि उत्तराखंड को वैलनेस का एक बड़ा हब बनाने के शुभ संकल्प के साथ देवभूमि संजीवनी केन्द्रों को खोला जा रहा है। योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और  अन्य मातृ चिकित्सा पद्धतियों के सहयोग से न्यूनतम मूल्य पर जन जन को बिना किसी साइज इफेक्ट के स्वास्थ्य लाभ मिले वैद्य डा. मयंक पाण्डेय ने कहा आज के आपाधापी और दौड़भाग की दिनचर्या में आयुर्वेद और योग के साथ आदर्श जीवन जीने का रास्ता मिल जाता है डॉ. पाण्डेय ने कहा आयुर्वेद का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और इस पद्धति द्वारा रोगों को दबाया नहीं जाता बल्कि समूल नष्ट किया जा सकता है। वैद्य डा. उरबी पाण्डेय ने बताया स्त्री रोगों के निदान में आयुर्वेद रामबाण है। डा. चन्द्रकांत गुप्ता ने स्वस्थ्य जीवन लिए प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। आज काफी संख्या में लोगों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ औषधियां प्रदान की गई नित्य प्रातः 8 से 12 और सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक शिविर का लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर डा. दिव्यांश श्रीवास्तव, योगाचार्य अंबिका उनियाल, योग शिक्षक विनय प्रकाश, योग शिक्षिका राधा गुप्ता सहित काफ़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *