September 16, 2026

गंगोत्री हाईवे पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस

देहरादून। आज प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस संख्या यूके 13 पीए 0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 29 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया। बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन करने के उपरांत बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई। बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया है। मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे। अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई। यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 41 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए। बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी। सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *