August 8, 2026

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा की गयी कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग।  मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत नशे से आजादी पखवाड़ा के क्रम में नशे की प्रवत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी द्वारा तहसीलदार रुद्रप्रयाग श्री रामकिशोर ध्यानी के साथ संयुक्त रुप से कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षण संस्थानों के 100 गज की परिधि में तम्बाकू युक्त पदार्थ यथा: बीड़ी, सिगरेट, गुटका, पान मसाला आदि का विक्रय करने व सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू पदार्थों का सेवन करने आदि अन्य मादक पदार्थों की बिक्री को प्रबंधित करने हेतु नियम विरुद्ध पाए गए 10 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा अधिनियम (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003) के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *