राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, बारिश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस सांसदों एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी होने के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में भारी बरसात के बीच कांग्रेस मुख्यालय के भीतर राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।   आज वोट चोरी, और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से प्रर्दशन कर रहे कांग्रेस सांसदों एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून कांग्रेस मुख्यालय स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे बारिश में बैठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन कुमार काला ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से डर रही हैं, उनके एक भी सवाल का जवाब सरकार के पास नहीं होता। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विरोध करने वालों में मुख्य रूप से मोहन कुमार काला प्रदेश प्रवक्ता,गुल मोहम्मद प्रदेश सचिव, जगदीश धीमान प्रदेश महासचिव, गिरीराज किशोर हिंदवाड प्रदेश प्रवक्ता, सूरज क्षेत्री, मोहम्मद फैसल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *