कथा का षष्टम दिवस : श्री कृष्ण रूकमणी के विवाह का उत्सव मनाया

एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंन्दिर धर्मपुर चौक देहरादून में आज षष्टम दिवस की कथा में आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल द्वारा समस्त प्रभु भक्तों को कथा श्रवण कराई, जिसने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों की भावनाओं को देखते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपिया के संग रास रचना सिर्फ एक सांसारिक नृत्य का भाव बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन एक अदभुत मिलन। वहीं अन्य कथाओं में कथा वाचक ने बताया कि भगवान द्वारा कंस का उद्वार भी अधर्म का धर्म पर विजय होना है। कथा विश्राम में श्री कृष्ण रूकमणी के विवाह का उत्सव मनाया गया। जिसके सुन्दर सुन्दर झांकियों के दर्शन से श्रोतागण झूम उठे। आज के यजमान विधायक खजानदास, रामकुमार तायल, महिमा ध्यानी, आषीश भट्ट, सुशील, राठौर नमकीन, नरेश कुमार, गिरीश साहनी परिवार रहे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से युवराज श्रीधर आचार्य, आचार्य अरुण सती, भरत आचार्य, सुरेन्द्र शास्त्री, आचार्य नत्थी प्रसाद उनियाल, शिव स्वरूप नौटियाल, सौर कोकिला मीणा राणा, श्री महाकाल सेवा समिति से रोशन राणा, बालकिशन शर्मा, प्रधान देवेन्द्र अग्रवाल, सीता राम भट्ट, दिनेश चमोली, दीपक शर्मा, मदन हुरला, आत्मा राम शर्मा, जय प्रकाश बंसल, शरद शर्मा, प्रमोद शर्मा तथा सुनील कौशिक, सुचेत, सुरेन्द्र गुप्ता, रमन गुप्ता, श्रीमती मंजू, शर्मिला अर्चना ठाकुर, अन्नू, संगीता खन्ना सुदेश आदि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *