रिसपना नदी के उफान से वार्ड 48 बद्रीश कॉलोनी में भारी नुकसान
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। कल रात हुई मूसलधार बारिश से रिसपना नदी उफान पर आ गई, एमडीडीए कॉलोनी अपर राजीव नगर के घरों में पानी भर गया। सुबह 5:00 बजे पार्षद कमली भट्ट ने मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कई कारें और दोपहिया वाहन भी बह गए। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। पार्षद कमली भट्ट ने राहत कार्य शुरू कराने के लिए आपदा प्रबंधन टीम व अधिकारियों को बुलाया। नगर निगम द्वारा बॉबकट मशीन से घरों में भरा मलबा निकाला गया।
तेज़ बहाव से नदी किनारे बने पुस्ते टूट गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थापित आपदा कंट्रोल रूम से पूरा सहयोग मिल रहा है। राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ तहसील से अंकित रावत, बिजली विभाग से एसडीओ जगपाल सिंह , नगर निगम इंस्पेक्टर महिपाल, सुपरवाइजर अरुण व धनंजय ठाकुर, साथ ही अनिरुद्ध भट्ट, दिवाकर नौटियाल, अंकित मंदरवाल, रेखा रावत, अरुण व अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे और राहत कार्य में सहयोग किया।
