दशहरे पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किए मां कालीमठ के दर्शन

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

रूद्रप्रयाग। विजयदशमी के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मां कालीमठ धाम पहुँचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिविधान से मां काली के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जन-जन के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां कालीमठ धाम शक्ति उपासना का अद्भुत केंद्र है और यहां आकर मन को अद्वितीय शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और हमें अपने जीवन में भी सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कालीमठ क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यहाँ की आध्यात्मिक आभा और प्राकृतिक छटा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए धाम की साफ-सफाई और धार्मिक महत्व को बनाए रखने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *