डॉक्टर आचार्य सुशांत राज/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 05 अक्टूबर। इस वर्ष अक्टूबर 2025 का महीना हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों के लिहाज से बेहद विशेष है। इस महीने सभी व्रत और त्योहार आ रहे हैं। अक्टूबर 2025 मे करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, दिवाली, छठ पूजा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज के अनुसार इस महीने में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण पर्व और व्रत मनाए जाएंगे, जो परिवार और सामाजिक जीवन में उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे। शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि कई महत्वपूर्ण त्यौहार इस महीने में होंगे। इन अवसरों पर व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, जो आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी प्रदान करते हैं। यही कारण है कि अक्तूबर का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्व रखता है और प्रत्येक परिवार के लिए उल्लास और भक्ति का संदेश लेकर आता है।
शरद पूर्णिमा :- 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाया जायेगा। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। परंपरा है कि खुले आसमान के नीचे खीर रखने से वह भी अमृत के समान पुण्यदायी और शुभ हो जाती है। यह पर्व स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक लाभ का प्रतीक माना जाता है।
करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी :- 10 अक्तूबर को करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी का पर्व मनाया जाएगा। करवा चौथ प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है और विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं। वक्रतुण्ड संकष्टी भी इस दिन विशेष महत्व रखता है।
6 अक्टूबर 2025 कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
07 अक्टूबर 2025 वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
08 अक्टूबर 2025 कार्तिक माह आरंभ
10 अक्टूबर 2025 करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर 2025 अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर 2025 रमा एकादशी, तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2025 शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
19 अक्टूबर 2025 नरक चतुर्दशी
20 अक्टूबर 2025 लक्ष्मी पूजा, दिवाली
21 अक्टूबर 2025 कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025 गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 भाई दूज
25 अक्टूबर 2025 विनायक चतुर्थी
27 अक्टूबर 2025 छठ पूजा
31 अक्टूबर 2025 अक्षय नवमी
अक्तूबर माह के ग्रह गोचर :-
09 अक्तूबर 2025- शुक्र का कन्या राशि में गोचर
17 अक्तूबर 2025- सूर्य का तुला राशि में गोचर
19 अक्तूबर 2025- बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर
24 अक्तूबर 2025- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
27 अक्तूबर 2025- मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर
शुक्र का कन्या राशि में गोचर :- 9 अक्तूबर की सुबह 10:38 बजे शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में शुक्र नीच की स्थिति में होता है, इसलिए प्रेम और वैवाहिक संबंधों में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। आर्थिक रूप से भी खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए इस समय वित्तीय योजना बनाकर चलना लाभकारी रहेगा।
सूर्य का तुला राशि में गोचर :- 17 अक्तूबर की दोपहर 1:36 बजे सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला में सूर्य नीच का माना जाता है, जिससे अहंकार, विवाद या आत्मविश्वास की कमी जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय आत्मनियंत्रण और धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश :- 24 अक्तूबर की दोपहर 12:25 बजे बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान लोगों की संवाद शैली गहरी और रहस्यमय होगी। शोध, अनुसंधान और गुप्त विद्या से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश :- 27 अक्तूबर की दोपहर 2:43 बजे मंगल अपने स्वगृही वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और यह स्थिति 7 दिसंबर तक बनी रहेगी। यह गोचर ऊर्जा, साहस और पराक्रम को बढ़ावा देगा। हालांकि, इस समय गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *