एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुपालन मे आज जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 960 लोगों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 94 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 65 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 130 व्यक्तियों का चालान कर 32500 /- रूपए का जुर्माना वसूला गया।

कार्यवाही का विवरण:-

1-  कुल सत्यापन – 960

2-  83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 94

3-  83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 9 लाख 40 हजार रूपए

4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 65

5-  81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या- 130

6- वसूला गया जुर्माना – 32,500/- रुपए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *