एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 28 अक्टूबर। प्रदेशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु अपने व्रत को पूर्ण करते हैं एवं सूर्य देवता और छठी मैया से अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मांगते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति, आस्था और संयम की शक्ति का स्मरण कराता है। भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। छठ केवल एक पर्व नहीं, यह हमारी संस्कृति की आत्मा है नारी शक्ति, प्रकृति पूजन और सामूहिक आस्था का प्रतीक जब सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों दीप जलते हैं, तब जनभावनाओं की शक्ति भी प्रकट होती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *