पुलिस उपाधीक्षक ने किया नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़, 17 नवंबर। पुलिस उपाधीक्षक धारचूला द्वारा चौकी मदकोट के नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया।

आज पुलिस उपाधीक्षक धारचूला कुंवर सिंह रावत द्वारा चौकी मदकोट चौकी मदकोट के नवनिर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री जैसे लोहा, सीमेंट, रेत आदि की गुणवत्ता की जानकारी ली गई तथा निर्माण कार्य को स्वीकृत नक्शे के अनुसार एवं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से पूर्ण कराए जाने हेतु संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *