May 2, 2026

महिलाओं पर बढ रही हिंसा के खिलाफ संघर्ष करेगी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 24 नवम्बर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एड्वा) महिलाओं पर बढ़ रही ऋण ग्रसिता एवं महिलाओं पर  बढ़ रही हिंसा के खिलाफ अपने संघर्ष को तेज करेगी। इस सन्दर्भ में महिलाओं की ऋण ग्रसिता के सवाल पर महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित किया था जिसमे महिला समिति ने विभिन्न स्तरों पर मांगों का सूत्रीकरण कर आन्दोलन के माध्यम से केन्द्र, राज्य व भारतीय रिजर्व बैंक को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।

जनवादी महिला समिति देहरादून की बैठक यहाँ जिला कार्यालय में समिति की जिलाध्यक्ष माला गुरूंग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में  प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ने हाल में देहरादून में सम्पन्न हुई आठवें राज्य सम्मेलन में लिये गये फैसले के सन्दर्भ में अवगत कराया , उन्होंने जनवादी महिला समिति  के बिस्तर पर जोर दिया तथा महिलाओं के सवाल पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बैठक में देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा अल्पसंख्यक प्रति सत्ता द्वारा प्रायोजित घृणा पर चिंता व्यक्त की गई। एलिवेटेड रोड़ के खिलाफ तथा बस्तियों के मालिकाना हक के नाम पर चल रहे संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया।

बैठक में सचिव सीमा  लिंगवाल, उपाध्यक्ष नुरैशा अंसारी, कुसुम नौडियाल, कोषाध्यक्ष शबनम, सहसचिव अन्जलि सेमवाल, किरन तथा मिना मवाल आदि ने विचार व्यक्त किये।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *