“ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को साकार करती दून पुलिस

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 03 दिसंबर। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” की परिकल्पना को दून पुलिस साकार कर रहीं हैं। “ड्रग्स फ्री कैंपस” अभियान के जरिये नशे के विरुद्ध दून पुलिस की सार्थक पहल आज भी जारी रहीं। पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीमें औचक निरीक्षण पर निजी शिक्षण संस्थान में पहुँची। शिक्षण संस्थान से 120 छात्र-छात्राओं का रेन्डमली ड्रग्स किट से यूरिन टेस्ट कराया गया, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। अब तक दून पुलिस विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 692 छात्र-छात्राओं का रेंडमली मेडिकल टेस्ट करवा चुकी है। ड्रग्स परीक्षण कराये जाने के लिये सभी छात्रों से पुनः मौके पर कान्सर्ट फार्म, शपथ पत्र भराये गये। नशे मे लिप्त छात्रों को दून पुलिस का संदेश, नशे से रहे दूर, अपने भविष्य से न करें खिलवाड़। परीक्षण के उपरांत शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारियां  दी गई। नशे के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा चलाई जा रही सार्थक मुहिम की आमजन के साथ छात्र छात्राओं द्वारा प्रशंसा की गई।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा सभी शिक्षण सस्थांनो में पडने वाले सभी छात्र छात्राओं से उनका आकस्मिक रूप से ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कान्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे,  जिसके क्रम मे आज पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम के द्वारा राजपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में अध्ययनरत 120 छात्र छात्राओं के रेन्डमली ड्रग्स टेस्ट किट से यूरीन टेस्ट किया गया,  जिसमें सभी छात्र छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। इस दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी छात्र छात्रा के अवैध गतिविधि में लिप्त पाये जाने अथवा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता हुआ पाये जाने पर उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। अभियान में शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी।  अब तक पुलिस/प्रशासन तथा डॉक्टर की मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण कर 692 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट व ब्लड टेस्ट किये जा चुके है। नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा शुरू की गई उक्त सार्थक पहल की स्थानीय जनता व छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों द्वारा प्रशंसा की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *