नशा तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 दिसंबर। नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन जारी हैं। नशा तस्करी में लिप्त 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक, 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की हैं। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों, अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों देवनाथ बाटली पुत्र श्री निमाई देवनाथ बंगाली बस्ती निकट निर्मल अस्पताल मायाकुण्ड ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष, राजेन्द्र भाई पुत्र जयालाल भाई निवासी गली न.-07 शीशम झाडी थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र 58 वर्ष व विदित पावा पुत्र रामगोपाल पावा निवासी श्यामपुर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष को अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध स्मैक, 567 ग्राम अवैध चरस तथा 04 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की गई तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: यूके 14 ए-1692 मैस्ट्रो स्कूटी को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
