गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रेमनगर ने किया नगर कीर्तन का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 01 जनवरी। धन-धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रेमनगर द्वारा नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री द्वारा संगत के लिए स्टॉल लगाया गया और पंज प्यारे और धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज और गुरु की संगत पर फ़ूलों की बरखा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल चौहान, मंडल मंत्री राजन सिंह नेगी, रविंद्र सिंह खालसा, अभिषेक भाटिया, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र शर्मा (हैप्पी), मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, स्पर्श तलवार, क्षितिज रतूड़ी, प्रिंस सैनी हरिओम चावला, वंश चौहान, तनुष तलवार आदि उपस्तिथि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *