October 31, 2026

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 जनवरी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देहरादून कमेटी ने सावित्री बाई फुले दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में सावित्री बाई फुले के संघर्षों को याद करते हुए वर्तमान में राज्य व केंद्र में बैठी मनुवादी सोच की सरकारों की निंदा करते हुए महिला हिंसा, जाति उत्पीड़न, तथा आम जनता के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात की निंदा की। साथ ही प्रदेश में हो रही महिला हिंसा, मोम लांचिंग व सांप्रदायिक नफरत के खिलाफ एकजुट होने व 4 जनवरी को अंकिता को न्याय दिलाने हेतु संयुक्त कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का निर्णय लिया। गोष्ठी में संगठन की प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल, जिला अध्यक्ष माला गुरुंग जिला उपाध्यक्ष नूरेसा अंसारी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *