पुलिस आपके द्वार के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने आयोजित किया जनजागरुकता शिविर
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में आज उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस आपके द्वार के अन्तर्गत मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र, छात्राओं को नशा, साइबर, यातायात, महिला अपराध व फयर सेफ्टी प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में एसपी उत्तरकाशी द्वारा छात्रा/छात्राओं को साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये बताया गया कि साइबर क्राइम भी वर्तमान परिदृश्य में दिनोदिन बढता जा रहा है, आज के डिजिटल जमाने में हमे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सावधानी बरतनी है। उनके द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम करने तथा कैरियर पर फोकस का मार्गदर्शन करते हुये सिर्फ ऑनलाइन क्लास व जनरल नॉलेज हेतु ही मोबाइल का प्रयोग करने की हिदायत दी गयी। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये एसपी उत्तरकाशी द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल्स व यातायात नियमों की उपयोगिता बताते हुये नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट, ओवरस्पीड, रैश ड्राइविंग आदि के प्रति सचेत किया गया। शिविर में यातायात पुलिस द्वारा नोडल शिक्षक दिनेश पंवार के नेतृत्व 20 छात्र-छात्राओं का रोड सेफ्टी क्लब गठित किया गया है, जो जरुरत पडने पर यातायात प्रबन्धन मे पुलिस को सहयोग तथा सडक सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढाने के लिये काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रोड सेफ्टी क्लब हेतु चयनित सभी छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, कैप वितरित कर शुभकामनाएं दी गयी। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा छात्रा,
छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये बताया गया कि नशा समाज के नाश की जड़ है, आजकल युवा नशे की चंगुल में फंसकर अपना जीवन व भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, हम सभी को एक स्वस्थ व सुखी जीवन यापन करने के लिए नशे से दूर रहना है, अपने आस-पास के समाज को भी जागरुक करना है। महिला उप निरीक्षक श्रीमती गीता द्वारा छात्र, छात्राओं को महिला अपराधों प्रति भी सजग करते हुये उनके द्वारा छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति व डायल 112 की जानकारी दी गयी तथा महिला सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “अभया” की जानकारी दी गयी। शिविर मे उत्तरकाशी पुलिस की साइबर, फायर व यातायात की टीम द्वारा सभी को साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन, यातायात नियमों की व्यापक जानकारी दी गयी। फायर सुरक्षा की जानकारी देते हुये प्रथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मसीह दिलासा स्कूल की प्रिंसिपल Sister Shalom, यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, स्कूल टीचर्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।
