February 16, 2026

चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 फरवरी। चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना में शामिल एक महिला अभियुक्ता को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि कोठारी पुत्र राजेंद्र सिंह कोठारी निवासी तपोवन रोड रायपुर देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि विद्युत विभाग द्वारा बसंत विहार क्षेत्र में विद्युत केबलों को भूमिगत किए जाने का कार्य किया जा रहा है। 13 फरवरी की प्रातः 5:00 के लगभग अज्ञात चोरों द्वारा बसंत विहार शहीद द्वार के सामने विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से विद्युत केवल काटकर चोरी कर लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना बसंत विहार पर अंतर्गत धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल एवं आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा सीसीटीवी फुटेजों व मुखबिर की सूचना पर आज घटना में शामिल अभियुक्ता मीना देवी पत्नी दुखी साहनी निवासी ग्राम कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता कांवली रोड निकट बल्लीवाला चौक बसंत विहार देहरादून उम्र 32 वर्ष को घटना में चोरी किये गए बिजली के तार के साथ वसंत विहार चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता कबाड़ बीनने का कार्य करती है, जिसके द्वारा कबाड़ बीनने के बहाने मौका देखकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *