एसएसपी दून के निर्देशों पर जारी रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 19 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर आज भी दून पुलिस का सत्यापन अभियान रहा। संदिग्धों की तलाश के लिये जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार वृहद स्तर पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान चल रहा हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिये कार्रवाई की गयी। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 1160 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अनियमितता पाये जाने पर 132 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 13 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया। 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 53 व्यक्तियों का चालान कर 14,500/- रुपये का जुर्माना किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देश पर विगत 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन सत्यापन अभियान Operation Crackdown चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों की तलाश हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गयी। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 1160 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 132 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 13 लाख 20 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही 53 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 14,500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण :-
1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 1160
2- 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 132
3- 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 13 लाख 20 हज़ार
4- 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 53
5- 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 14,500/-
