February 22, 2026

जनमुद्दों एव बढ़ती साम्प्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करेगी सीपीएम

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 21 फरवरी। सीपीआईएम देहरादून की बैठक आज जिला कार्यालय में कामरेड कृष्ण गुनियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्ययोजना के रूप में निम्नलिखित कार्ययोजना पर विभिन्न वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते निर्णय लिया। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में संपन्न सीपीआईएम की बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय और राज्य की राजनीतिक परिदृश्य पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी नेतृत्व ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण और आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली ऐतिहासिक रैली में बड़ी संख्या में शामिल होगी। यह रैली केंद्र सरकार की “जनविरोधी, श्रमिक विरोधी और किसान विरोधी” नीतियों के खिलाफ एक शक्तिशाली प्रदर्शन होगी । देहरादून इकाई अपने सदस्यों और समर्थकों को इस रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

पार्टी ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी पार्क से हीद स्थल तक एक शक्तिशाली पार्टी जत्था निकालने का निर्णय लिया है। इस जत्थे का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा, बढ़ती महंगाई और सामाजिक-आर्थिक विषमताओं के खिलाफ आवाज उठाना है। यह जत्था महिला सशक्तिकरण और समानता के संघर्ष को एक नई दिशा देगा। बैठक के अन्त में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से इन आन्दोलनों को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने और जन-संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिलासचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिव मण्डल लेखराज, माला गुरूंग, कमरूद्दीन, पुरूषोत्तम बडोनी, भगवन्त पयाल, हिमान्शु चौहान, सुधा दैवलि, नुरैशा अन्सारि, अमर बहादुर शाही, रविन्द्र नौडियाल आदि ने विचार व्यक्त किये।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *