प्रधानमंत्री ने दी सभी देशवासियों को नई प्रेरणा : श्रीमती रेखा आर्या

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 22 फरवरी। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने देहरादून में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला मंडल में मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संबोधन भी ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा से भरा हुआ था। आज के कार्यक्रम में उन्हे सबसे उत्साहजनक यह बात लगी कि मोदी जी कभी भी खिलाड़ियों का जिक्र करना नहीं भूलते। उन्होंने आज भी कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में जितनी भी टीम में खेल रही है, हर टीम में भारत के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही केरल में एक बच्ची के अंगदान के जरिए आठ लोगों की जीवन रक्षा पर चर्चा करके मोदी जी ने सभी देशवासियों को एक नई प्रेरणा दी। डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी जैसे विषय आज सबसे बड़ी चिंता का कारण है। इस बारे में मोदी जी ने मन की बात में देशवासियों को जागरूक किया कि केवाईसी या री केवाईसी के नाम पर जब भी आपके पास कोई फोन आए तो क्या सावधानी बरतनी है।  किसानों के बारे में चर्चा करना वह कभी नहीं भूलते। इससे पता चलता है कि देश का अन्नदाता उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। अंत में मोदी जी ने बोर्ड की परीक्षा दे रहे बच्चों को संबोधित किया। जिससे स्पष्ट होता है कि वह देश के भविष्य की चिंता करते हैं, भविष्य पर नजर रखते हैं और भविष्य की सोचते हैं। हमारा सौभाग्य है कि एक ऐसा विजनरी नेता हमारे देश का नेतृत्वकर्ता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष, हरीश, राजेंद्र, ओम कक्कड़, अशोक वर्मा, दीपचंद, रोहन चंदेल, राय गंगोला, मोहनलाल वर्मा, मदन मोहन नेगी, श्रीमती इंदू बाला, मोती राम, नवीन कुमार, मोहनलाल वर्मा आदि उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *