एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

टिहरी गढ़वाल। आज श्रीमती सरिता डोबाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस कार्यालय नई टिहरी में पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर जनपद की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा पत्रकार बंधुओं से संवाद किया। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर अंकुश, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सुगम यातायात व्यवस्था एवं पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रहेंगी। टिहरी गढ़वाल पुलिस की ओर से श्रीमती सरिता डोबाल का हार्दिक स्वागत एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *