उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा ने किया साप्ताहिक आरती कार्यक्रम का आयोजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 22 फरवरी। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रवाल भवन ट्रस्ट के सहयोग से साप्ताहिक महालक्ष्मी एवम महाराजा अग्रसेन आरती कार्यक्रम हर सप्ताह की भाती आज प्रातः 9.45 पर अग्रवाल धर्मशाला स्थित महाराज अग्रसेन की प्रतिमा के सम्ममुख आयोजित किया गया। महासभा के “हर रविवार एक परिवार” अभियान के तहत शेफाली ज्वेलर्स के स्वामी अमित गोयल एवम सुमित गोयल व उनका परिवार आज की आरती के जजमान रहे। जजमान के द्वारा आज की आरती की सारी व्यवस्था करी गयी। जजमान परिवार का स्वागत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अमरकांत गर्ग एवम आरती के सहसयोजक एडवोकेट नवीन गुप्ता एवम महासभा की महालक्ष्मी प्रकोष्ट द्वारा किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक भोगप्रसाद, माल्यार्पण कर आरती करी एवम कुलदेवी महालक्ष्मी एवम महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर महासभा के पदाधिकारीयो के साथ-साथ अग्रवैश्य समाज के भारी संख्या मे युवा, मातृशक्ति एवम समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग लिया गया।
