March 23, 2026

सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है नवरात्रि का पर्व : गोगी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 22 मार्च। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा देहराकैंट विधानसभा के कैंटोनमेंट क्षेत्र, वार्ड संख्या 4 में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को और अधिक मजबूत करने का कार्य करता है। डॉ. गोगी ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनसेवा और समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करती रहेगी। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नवरात्रि के इस पावन अवसर को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।इस मौके पर मुख्य ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, पार्षद अभिषेक तिवारी, कुलदीप नरूला, सुनील कुमार श्रीवास्तव, पाली भाई,नसरीन, सायबा, रामबाबू, लकी राणा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *