एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, अनुबंधित वाहनो से ही होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में  क्षेत्रीय खाद्यगैस  अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक  होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि  रिंग रोड क्षेत्र में  भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के  माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *