सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। माह मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से बोले एसएसपी दून, आप हमेशा बने रहेंगे पुलिस परिवार का अभिन्न अंग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को आश्वासन पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिए रहेगा तैयार।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों ने साझा किये अपने अनुभव।अपने कर्तव्यों के दौरान उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने के एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को दिये निर्देश।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी दून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण:-

01: जयेन्द्र प्रसाद अ.उ.नि. ना.पु.,  इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 05 माह 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 25 वी पीएसी रायबरेली, 9 वीं पीएसी एसपीएफ, 46 वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर, डीईएफ लखनऊ, जनपद हरिद्वार, पौडी तथा देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

02: रवि प्रकाश अ.उ.नि.स.पु., इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद सहारनपुर, मेरठ, टिहरी तथा देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

03: नरेश कुमार, अ.उ.नि. स.पु.:  इनका सेवाकाल कुल 39 वर्ष 07 माह 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

04: मनोरथ प्रसाद, अ.उ. नि स.पु.: इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, टिहरी, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

05: राजेन्द्र सिंह, अ.उ. नि.स.पु.: इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 04 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पिथौरागढ, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

06: रामनाथ असवाल, हे.कां.स.पु.:  इनका सेवाकाल कुल 17 वर्ष 03 माह 25 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

07: जयवीर सिंह नेगी, हे.कां. स.पु.:  इनका सेवाकाल कुल 23 वर्ष 11 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी, रूद्रप्रयाग तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

08: सत्येन्द्र कुमार, कुक: इनका सेवाकाल कुल 36 वर्ष 11 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश/विकास नगर, पुलिस परिवार के अन्य सदस्य तथा सेवानिृृवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *