May 6, 2026

बंगाल में हिट हुई मोदी की झालमुड़ी, दून में विधायक ने लगाया स्टॉल

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की असम, पांडिचेरी, बंगाल में प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा के मां नंदा देवी मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे द्वारा किशन नगर चौक पर उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने झलमुड़ी स्टॉल लगाकर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ खुशी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। स्टॉल पर झलमुड़ी और मिष्ठान वितरित कर लोगों को मिठास के साथ जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान विधायक सविता कपूर ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी आगे भी इसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करती रहेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाजपा की इस जीत पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, संतोष कोटियाल, पार्षद अमित सिंह, संजय सिंघल, बबीता गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री कुमारी मेघा, असीमा खन्ना, धीरज ग्रोवर, चंदा सागर उनियाल, बिना उनियाल, रोहित मिश्रा, भगत भंडारी, नीरज जैन, पंकज प्रजापति, राखी यादव, राखी, कविता चौहान, सिद्धार्थ चौहान, अनुराग छेत्री ईशा शामिल थे।

गौरतलब हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान 10 रुपये की झालमुड़ी खाई थी, पीएम मोदी द्वारा झारग्राम में 10 रुपये की झालमुड़ी खाना गेम-चेंजर साबित हुआ। आज भाजपा की जीत पर कैंट विधायक सविता कपूर ने जो झलमुड़ी स्टॉल लगाया वो झालमुड़ी भारतीय उपमहाद्वीप के बंगाली, बिहारी, भोजपुरी, उड़िया, असमिया और त्रिपुरी व्यंजन में एक लोकप्रिय सड़क नाश्ता है, जो भारतीय मसालों, सब्जियों, बॉम्बे मिश्रण के वर्गीकरण से बना है। यह बांग्लादेश और पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा में लोकप्रिय है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *