August 16, 2026

ममता बनर्जी ने लगाये गंभीर आरोप : यह चुनाव नहीं बल्कि लूट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं बल्कि लूट है। भवानीपुर स्थित काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें गलत तरीके से हासिल की हैं। ममता ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने केंद्रीय बलों और केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही, हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी वापसी करेगी।

ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंदी शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,114 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया।

बहरामपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा ने उन्हें 17,548 वोटों के अंतर से पराजित किया, जिससे इस सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *