मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना : राजकुमार तिवारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी राजकुमार तिवारी द्वारा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुडाबुड़ा मोहल्ला में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मदर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए राजकुमार तिवारी ने कहा की मां का त्याग, तपस्या और प्रेम जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि मां के प्रति सम्मान और प्रेम हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होना चाहिए। मातृ दिवस माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनियां अधूरी है। मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है भी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मां के सम्मान में गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है और उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखती है। बच्चों ने भी अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। विद्यालय परिवार ने मातृ शक्ति के योगदान को याद करते हुए सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण रहा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वीरेंद्र गोसाई, विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा सायन, मधु सिंह, शांति उनियाल, तरुण, सुनीता रावत, सीमा परवीन एवं गीता राठौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *