May 12, 2026

श्रीमती अनीता शिवनाथ को राजपुर विधानसभा का चेयरमैन घोषित किया

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 11 मई। आज देहरादून राजपुर विधानसभा वार्ड 13 में रत्न चौक धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना दिल्ली के चेयरमैन पूर्व उपमहापौर राजकुमार ढिल्लो एव उज्ज्वला हरियाणा के सह प्रभारी सुनील कुमार कश्यप का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार ढिल्लो ने अपने वक्तव्य में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। ढिल्लो ने बताया कि पीएम श्री मोदी की सबसे प्रिय उज्ज्वला योजना के अब तक 03 चरणों लगभग 10 करोड़ से भी ज्यादा बहनो को भारत में गैस कनेक्शन देकर सम्मानित किया जा चुका है।
उत्तराखण्ड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3 लाख से ज्यादा बहनो को गैस कनेक्शन दे कर सम्मानित किया गया है। अब चौथे चरण 04 की तैयारी चल रही है। इस मौके पर राजकुमार ढिल्लो ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लाभार्थी विभाग के नेशनल चेयरमैन राकेश प्रजापति के आदेश पर श्रीमती अनीता शिवनाथ को राजपुर विधानसभा का चेयरमैन घोषित किया। ढिल्लो जी ने आशा व्यक्त की अनीता बहुत मेहनती ईमानदार कार्यकर्ता हैं ये अपने कर्त्तव्य का अच्छे से निर्वाह करेगी। इस अवसर पर अनीता ने खुशी जताते हुये कहा कि वह संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।ज्यादा से ज्यादा बहनो को गैस कनेक्शन दिलवाने का और पीएम श्री मोदी, सीएम श्री धामी की योजनाओं को जमीन पर लाने का पूरा-पूरा प्रयास करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, सुनीता भट्ट मंडल अध्यक्ष, तारा देवी पूर्व मंडल अध्यक्ष, दौलत राम मकवाना, मुनीश चौधरी मंडल प्रभारी, नीलम वर्मा, अरुणा, ममता, मयूरी, गीता, दीपमाला ज्योति, ब्रम्हा सिंह, सुमन सिंह सहनी, चंद्र कला सहित सेंकड़ों की संख्या में माताएँ बहने मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *