May 12, 2026

पीएम ने सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के सोमनाथ में सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने निर्णायक भूमिका निभाई। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सोमनाथ को भारत की सभ्यतागत गौरव और आध्यात्मिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में अपने पूरे वैभव के साथ पुनः स्थापित होते देखना सरदार पटेल का सपना था। उन्होंने कहा कि देश सरदार पटेल के इस विजन को साकार करने के प्रति सदा प्रतिबद्ध रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा: सोमनाथ में, सरदार वल्लभभाई पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने मंदिर के पुनर्निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनका सपना था कि सोमनाथ भारत के सभ्यतागत गौरव और आध्यात्मिक निरंतरता के प्रतीक के रूप में अपनी पूरी शान के साथ फिर से जीवंत हो उठे। हम राष्ट्र के लिए उनके विजन को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।”

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *