कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून तथा कैण्ट पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।  संयुक्त टीम द्वारा आज किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई तो वहाँ स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में 03 महिलाएं तथा 01 पुरूष आपत्तिजनक स्थिती में मिले,  जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तो आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे तथा जंग बहादुर पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार करते हुए 03 पीडिताओं को रेस्क्यू किया गया। मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कैण्ट पर धारा- 03/04/05/06/07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान, उम्र – 42 वर्ष

2- जंग बहादुर पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान, उम्र- 50 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *