श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले 03 और उपद्रवियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 19 मई। डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त घटना में शामिल उपद्रवियों की  गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग संगठित होकर कम्पनियों व मोहल्लो में जाकर, कम्पनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़काते हुए फैक्ट्री जाने वाले लोगो को काम में जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे है।  उक्त व्यक्तियों में से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे।  उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एकराय व संगठित होकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था, जो किसी प्रकार का संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे तथा पुन: पत्थर बाजी जैसी घटना व किसी अन्य प्रकार से लोक प्रशान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकते थे, जिस पर पुलिस द्वारा मौके से 03 व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

नाम व पता अभियुक्त-

1- मौ0 फरमान पुत्र श्री इकराम, निवासी ग्राम मुर्तजापुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर (उ0प्र0) हाल -जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

2- रोहित पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी कल्याणपुर चकरतीर्थ, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उ0प्र0, हाल जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष

3- मनोज यादव पुत्र श्यामा यादव, निवासी नैनीडेनी थाना लारबाजार, जिला देवरिया उ0प्र0, हाल बंजारागली, सेलाकुई, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *