पुलिस महानिरीक्षक ने किया 46वीं वाहिनी पीएसी का भ्रमण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज पुलिस महानिरीक्षक (पी/एम) श्रीमती विम्मी सचदेवा का 46वीं वाहिनी पीएसी में भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सेनानायक श्री पंकज भट्ट महोदय द्वारा उन्हें वाहिनी की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।
भ्रमण के दौरान महोदया द्वारा वाहिनी में प्रचलित ट्रेनिंग ब्लॉक का निरीक्षण किया गया, जहाँ कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष एवं फॉरेंसिक लैब कक्ष के चल रहे निर्माण कार्यों को देखा गया। महोदया द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्य को समयबद्ध एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, महोदया द्वारा वाहिनी में प्रचलित रिक्रूट प्रशिक्षण में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली गई। उन्होंने प्रशिक्षण हेतु संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा रिक्रूट प्रशिक्षणार्थियों के बैरिक का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान महोदया द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त कार्यक्रम में उपसेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी श्री बीर सिंह, उप सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी श्री मिथिलेश कुमार सिंह, शिविरपाल 46 वीं वाहिनी पीएसी श्री बालम सिंह बजेली, शिविरपाल 31 वीं वाहिनी पीएसी श्री राकेश सिंह माहरा, सूबेदार सैन्य सहायक श्री बलवंत सिंह तथा अन्य कर्म०/अधि० उपस्थिति रहे।
