May 28, 2026

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उज-जुहा का पर्व

देहरादून। धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उज-जुहा का पर्व। उत्तराखंड में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे राज्य में पूरी अकीदत, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश भर के ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह की विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी और देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआएं मांगी। दारुल उलूम रशीदिया मदरसा और अन्य ईदगाहों में हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की। मौलानाओं ने लोगों को भाईचारे का संदेश दिया। कोटद्वार में ग्रस्टनगंज स्थित ईदगाह और लकड़ीपड़ाव की मदीना मस्जिद में पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौलाना बदरुल इस्लाम ने नमाजियों को आपसी गिले-शिकवे मिटाकर प्रेम से रहने की अपील की। इस मुबारक मौके पर सुबह तड़के से ही देहरादून की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ उमड़ी। ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई। इसके बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और सेवइयां व मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। पैगंबर इब्राहिम के अल्लाह के प्रति त्याग और बलिदान को याद करते हुए लोगों ने घरों और निर्धारित स्थलों पर कुर्बानी की रस्म अदा की। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे ईदुल जुहा का पर्व धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ईद-उज-जुहा समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व मानवता की सेवा, विशेष रूप से वंचित वर्गों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।

पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में लगातार भ्रमणसील रहकर सतर्क दृष्टि रखी गई। संपूर्ण जनपद में ईद-उल-जुहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद के पर्व की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, साथ ही मिश्रित आबादी क्षेत्र व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तनाती की गई थी। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में धार्मिक स्थलों के आसपास भ्रमणशील रहते हुए अवांछिनिय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी। ईद-उल-जुहा जिसे आम बोलचाल में बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहार है। यह मुख्य रूप से त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम (अब्राहम) द्वारा दी गई महान कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने उनकी परीक्षा लेने के लिए उन्हें अपने सबसे प्रिय पुत्र इस्माइल की कुर्बानी देने का हुक्म दिया था। जैसे ही हज़रत इब्राहीम अपने बेटे की कुर्बानी देने लगे, अल्लाह ने उनकी निष्ठा से प्रसन्न होकर उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया और उनकी जगह एक दुम्बे (भेड़) की कुर्बानी हो गई। इस दिन आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमान बकरे, भेड़ या अन्य जायज़ जानवर की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी के गोश्त को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है- एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों/दोस्तों के लिए, और तीसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बाँट दिया जाता है। इस मुबारक दिन की शुरुआत सुबह ईदगाह या मस्जिदों में विशेष सामूहिक नमाज अदा करके होती है। इस त्योहार का मुख्य संदेश यही है कि इंसान अपनी सबसे प्यारी चीज़ भी ईश्वर की राह में और इंसानियत की भलाई के लिए न्यौछावर करने को तैयार रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *