उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने दी भगत सिंह कोश्यारी को बधाई
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड के गौरव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण की उपाधि से सम्मानित राष्ट्रपति द्वारा अलंकृत किए जाने के लिए आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने उनके निजी आवास पर जाकर उनको शाल व पगड़ी पहनाकर एवं भगवान श्री राम का चित्र भेंट कर उनको अपनी ओर से तथा वाल्मीकि समाज की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी बाल्य काल से ही स्वयंसेवक रहे उनका जीवन अनुशासित और राष्ट्र और प्रदेश के लिए समर्पित रहा उनकी स्वच्छ छवि और कर्तव्य निष्ठा का ही परिणाम है कि उनको पद्म भूषण जैसे सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। मैं बाल्मीकि समाज की ओर से भगत सिंह कोश्यारी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा विनोद घाघट प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा भी मेरे साथ मौजूद रहे।
