एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की कारगर रणनीति फिर अपराधियो पर भारी पड़ी हैं। दून पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं, अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीनी गई चेन तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटिया बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे के आदी हैं, नशे की लत के चलते अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मारपीट, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 07 अक्टूबर को अरविंद सिंह पुत्र बृजमोहन निवासी पटेल नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई को स्कूटी से एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए उससे सोने की चैन तथा मोबाइल फ़ोन छीन लिया।  वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 746/2026, धारा- 115(2), 309(6),351(2),352 बीएनएस भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संपूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार चार संदिग्ध युवकों को चेकिंग हेतु रोककर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना नाम हन्नान पुत्र फुरकान निवासी ब्रह्मपुरी चौक के पास, थाना पटेल नगर, उम्र 20 वर्ष, अभिषेक सिंह पुत्र अमित सिंह निवासी 15 टर्नर रोड, थाना पटेल नगर, उम्र 19 वर्ष, आरिफ अली पुत्र शाहिद अली निवासी 5 शकुंतला एनक्लेव थाना पटेल नगर, उम्र 31 वर्ष एव समीर पुत्र रईस निवासी उत्तम कॉलोनी ब्राह्मण वाला, थाना पटेल नगर, उम्र 24 वर्ष बताया।  उक्त व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से टूटी हुई सोने की चैन, नगदी व मोबाइल बरामद हुई। बरामद सामान के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा उक्त चैन व मोबाइल को  07 अक्टूबर को गंगा सप्लायर के पास से एक व्यक्ति से छीनना बताया गया, जिस पर सभी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त की स्कूटी को सीज़ किया गया।  पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए उनके द्वारा 07 अक्टूबर को पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति, जो नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, को एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी चैन व मोबाइल छीन लिया, और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हमारे द्वारा उक्त चैन को बेचने का प्रयास किया गया था परंतु बिल न होने के कारण कोई भी सुनार चैन खरीदने को तैयार नहीं हुआ, जिस पर आईएसबीटी के पास एक राह चलते व्यक्ति को हमने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए उक्त चैन में से आधी चैन बेच दी तथा उससे प्राप्त पैसों को आपस में बांट लिया था। गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ का पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी तथा अभियुक्त अभिषेक का मारपीट व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है, अभियुक्तो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *