इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्य ठप : प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र इंदिरा मार्केट के पुनर्विकास कार्य में लगातार हो रही देरी तथा पिछले दो माह से ठप्प पडे काम को लेकर प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। काम पूर्णतः ठप्प पड़ा होने के चलते अब प्रभावितों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दे दी है। प्रभावित व्यापारियों और उनके परिवारों का आरोप है कि साल 2016 में शुरू हुई इस योजना का शिलान्यास दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था, लेकिन अब तक पहले चरण का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की प्रगति अत्यंत धीमी है और कई महीनों से निर्माण कार्य ठप है। इसका सबसे बुरा असर करीब 655 दुकानदारों और उनके परिवारों की आजीविका पर पड़ा है, जिन्हें न तो कोई वैकल्पिक स्थान दिया गया है और न ही अंतरिम राहत। व्यापारी संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आज सीपीएम सचिव अनंत आकाश, सीआइटीयू सचिव लेखराज, व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश सती, उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा, इमरान, धर्मेंद्र, नीरज, मुमताज़, मनमोहन, अनिल, रवि गुलाटी, मेहरबान, कुलबीर, देवराज,सुनील वोरा, अनिल उनियाल, सोनू नेगी,सहित अन्य नेताओं ने एमडीडीए से मांग की कि परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि तत्काल जारी की जाए और कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने परिवारों के साथ धरने पर बैठने और आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे।

इससे पहले कई बार स्थानीय विधायक खजानदास और पूर्व प्रभावित मिल चुके हैं!कुछ दिन पूर्व एमडीडीए के उपाध्यक्ष, सचिव, अधिशासी अभियंता से प्रभावित मिल चुके हें उनका कहना है कि कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई न होने के कारण प्रभावितों आंदोलन करने का फैसला लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *