उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी सदन में होगा सभागृह का निमार्ण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 27 जून। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजाना दास से उनके निवास पर भेंट कर पूर्व में अयोजित संगठन के प्रान्तीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर मंच से घोषित उनकी घोषणा से सम्बन्धित पत्र सौंपा। मंत्री खजान दास द्वारा पत्र का संज्ञान लेते हुए अविलंब उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों के सम्मानार्थ भव्य विशाल सभागृह (हॉल) निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण सचिव से वार्ता कर कार्यवाही को अमल में लाने के आदेश दिए।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लिए सरकार द्वारा आवंटित भूमि पर मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व आवंटित धन से चारदीवारी एवं दो कमरों का निर्माण किया जा चुका है। इस कार्य में काबिना मंत्री खजान दास के विशेष प्रयास के लिए संगठन द्वारा उनको गंगा माँ की चुनरी एवं स्वदेशी का प्रतीक चरखा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संगठन के महासचिव महिपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विजय गर्ग, अवधेश पन्त, सत्य प्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।
