कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
हरिद्वार. आज उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार के सीसीआर सेंटर में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों शिवभक्तों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा शिविर और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था जैसे सभी आवश्यक प्रबंधों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
हमारा संकल्प है कि देवभूमि आने वाले सभी श्रद्धालु यहां से एक सुखद, सुव्यवस्थित और सुरक्षित अनुभव लेकर जाएं। इस धार्मिक महाआयोजन को सफल बनाने के लिए हमारी सरकार और प्रशासन पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है। बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे।
