‘स्पेशल ओलंपिक भारत – नेशनल चैंपियनशिप’ का उद्घाटन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज देहरादून के हिमाद्री आइस रिंक में ‘स्पेशल ओलंपिक भारत – नेशनल चैंपियनशिप’ का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों से आए 100 से अधिक विशेष श्रेणी के होनहार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा की विशेष श्रेणी के खिलाड़ियों की चुनौतियां सामान्य से कहीं अधिक बड़ी होती हैं, इसलिए इन्हें विशेष संरक्षण और सहयोग की आवश्यकता है। हमारी सरकार राज्य की नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रावधान और उन्नत ट्रेनिंग का ठोस खाका शामिल करेगी।  उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ अपनी प्रतिभा दिखा रहे यह खिलाड़ी वर्ष 2029 के स्पेशल ओलंपिक में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सरकार आपकी हर संभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, इंडियन आइस स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, स्पेशल ओलंपिक भारत के क्षेत्रीय निदेशक डीबीएस रावत, बोर्ड मेंबर राजेश्वर सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी और विभिन्न राज्यों से कोच व अभिभावक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *