14.25 करोड़ की लागत से होगा शास्त्रीनगर नाले का निर्माण

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज कैंट विधायक विधायक श्रीमती सविता कपूर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 85/2025 के अंतर्गत क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण एवं जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक यमुना कॉलोनी में आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना को अपनी घोषणा में सम्मिलित किया और बताया कि लगभग 2200 मीटर इस लंबे नाला पुनर्निर्माण कि योजना  के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 14.25 करोड़ की डी.पी.आर तैयार कर शासन को प्रेषित की गई है। अग्रिम कार्यवाही गतिमान है। इस योजना  नाला पुनर्निर्माण, नाला चौड़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को मार्ग चौड़ीकरण का लाभ भी मिलेगा।  श्रीमती कपूर ने बताया कि डी.पी.आर पर आज विस्तृत चर्चा की गई है और संबंधित क्षेत्रों के पार्षदों ने भी अपने विषयों पर अधिकारियों से बात की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिससे क्षेत्रवासियों को जलभराव एवं जल निकासी की समस्याओं से राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम कौशिक, सहायक अभियंता एस.एस. बोरा, सहायक अभियंता बीरपाल भट्ट एवं अपर सहायक अभियंता दीपक सिंह लिंगवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में क्षेत्रीय पार्षद परवीन नेगी, श्रीमती रेनू गेल, विनोद रावत, श्रीमती बबीता गुप्ता तथा सूरज सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *