पशु चिकित्साधिकारियों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ डी. के. शर्मा द्वारा जिले के समस्त 39 पशु चिकित्साधिकारियों की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारियो को गौवंशीय व महिषवंशीय पशुओं के खुरपका मुंहपका टीकाकरण के आठवे चरण के mop-up कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गयी। साथ ही निर्देश दिया गया कि शत प्रतिशत एंट्री समय से करना सुनिश्चित करे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा सभी पशु चिकित्साधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं उत्पन्न संतति की भौतिक एवं BPA एंट्री की केन्द्रवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत एंट्री करने हेतु भी निर्देशित किया गया। वित्तीय वर्ष में दिए गए सभी विभागीय योजनाओं व लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। स्वरोजगार संबंधी राज्य सेक्टर योजनाओं में अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गये। सभी पशु चिकित्साधिकारियो को वर्षाऋतु के दौरान क्षेत्र में सतर्क रहने व आपदा की स्थिति में रैपिड रिस्पांस टीम में कार्य करके आवश्यक दिशा निर्देशो का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
