काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे सफाई कर्मचारी : चौधरी नरेश वैध
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 24 जुलाई। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले देहरादून नगर निगम में छठे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने बताया की कल से समस्त पर्यावरण मित्र, सफाई कर्मचारी अपने कार्यों पर और धरना स्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। आज उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना एवं नव पर्वतीय विकास संस्था से जुड़े एडवोकेट विनोद कुमार, प्रवक्ता विनोद खन्ना, महासचिव अभिषेक गुप्ता, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, महामंत्री हरीश सिसोदिया, सदस्य रामू राजोरिया, एडवोकेट प्रभाकर कुमार, अनिल प्रधान, फारूक अहमद, संजय कुमार, अमन, सचिन राव वसीम अली, आदि लोगों ने धरने पर पहुंचकर अपना संपूर्ण समर्थन प्रदान किया। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने समर्थन कर्ताओं का अभिनंदन किया। धरने पर बैठने वालों में मुख्य रूप से नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल यूनियन के सचिव धीरज भारती यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, अरविंद कुमार, तेजपाल, परविंदर कुमार, पप्पू , रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, सावित्री देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, विमला देवी, आदि सैकड़ो पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारी पर उपस्थित रहे।
