कांवड मार्ग को 03 सुपर जोन में किया गया विभाजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर,  04 अगस्त। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशानुसार जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांवड यात्रा के सकुशल संचालन के दृष्टिगत सम्पूर्ण कांवड मार्ग को तीन मुख्य मार्गो में विभिजित किया गया है। जनपद के सम्पूर्ण कांवड में 03 सुपर जोन बनाये गये है जिनमें 03 सुपर जोनल मजिस्टेªट व 11 जोन बनाये गये है। जोन हेु 11 जोनल मजिस्टेªट तथा 23 सेक्टर बनाये गये है जिनमें 08-08 घण्टे की तीन शिफ्टों में 69 सेक्टर मजिस्टेªट्स की तैनाती की गई है। श्री अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशानुसार कांवड यात्रा में आवश्यक सूचनाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत 04 कन्ट्रोल रूम बनाये गये है जिनमें तीन शिफ्टो में 24 घण्टे हेतु 54 अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जनपद के 12 मुख्य मंदिरों पर जलाभिषेक होता है, जहां पर शांति व्यवस्था हेतु 14 मजिस्टेªट्स की तैनाती की गयी है। नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा कांवड़ मार्ग पर पुरूषों व महिलाओं हेतु अलग-अलग शौचालय बनाये गये है, जिनकी साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों तैनाती की गई है। कांवड मार्गो पर स्ट्रीट लाईट तथा जनरेटरो की व्यवस्था की गई है।  कांवड मार्ग पर पडने वाले लगभग 148 ढाबे, रेस्टोरेंट, होटलों को चिन्हित कर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप व रेट लिस्ट चस्पा करा दी गयी है। खाद्य सामग्री की नियमित चैकिंग की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *